ओडीएफ हुई पंचायतों का एक सप्ताह के अंदर होगा सत्यापन : डीडीसी

Updated at : 07 Mar 2018 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
ओडीएफ हुई पंचायतों का एक सप्ताह के अंदर होगा सत्यापन : डीडीसी

मोतिहारी : ओडीएफ हुए पंचायतों का एक सप्ताह के अंदर सत्यापन हो जायेगा. इसके लिए अधिकारियों की टीम काम कर रही है. सत्यापन होने के साथ राशि भेज दी जायेगी. उक्त बातें उपविकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जिले […]

विज्ञापन

मोतिहारी : ओडीएफ हुए पंचायतों का एक सप्ताह के अंदर सत्यापन हो जायेगा. इसके लिए अधिकारियों की टीम काम कर रही है. सत्यापन होने के साथ राशि भेज दी जायेगी.

उक्त बातें उपविकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए काफी तेजी से काम हो रहा है और हर स्तर से कार्रवाई की जा रही है. स्वच्छता के मामले में अभी जिला 19वें स्थान पर पहुंच गया है और लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. आठ मार्च तक 50 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लेने का दावा करते हुए कहा कि किसी भी पंचायत या वार्ड के ओडीएफ होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उसकी जांच कर प्रतिवेदन देंगे. प्रतिवेदन आने पर फिर से अधिकारियों की टीम जांच करेगी और ठीक-ठाक पाये जाने पर राशि का भुगतान किया जायेगा.
स्वच्छता सम्मान सप्ताह आठ से
स्वच्छता सम्मान सप्ताह आठ से 14 मार्च तक मनाया जाएगा. डीआरसी में यह कार्यक्रम होगा और ओडीएफ के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा. डीडीसी ने बताया कि इस बाबत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक हिदायतें दे दी गयी है और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए चिह्नित करने का आदेश दिया गया है. महिला मुखियों व प्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है.
337 लाभार्थियों के बीच 40 लाख 44 हजार रुपये का हुआ भुगतान
रैंकिंग में 19वें स्थान पर आया जिला, कार्य की प्रगति जारी
डीडीसी ने की प्रेसवार्ता
प्रखंडों में दो व पंचायतों में बनेंगे एक-एक मॉडल शौचालय
जिले के सभी पंचायतों में एक-एक व प्रखंडों में दो-दो मॉडल शौचालय बनाये जायेंगे. इस बाबत कार्रवाई तेज कर दी गयी है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिया गया है. इसके अलावा पंचायत स्तर पर स्वच्छता केंद्र का गठन किया जाएगा जहां प्रतिदिन बैठक होगी और लोगों को जागरूक किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन