छात्रों ने वाहनों में की तोड़फोड़ दर्ज होगी प्राथमिकी
Updated at : 27 Feb 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : मैट्रिक परीक्षा में गणित विषय में सिलेबस से बाहर का प्रश्न आने से नाराज परीक्षार्थियों ने शहर के बनकट में एनएच 28 पर जमकर बवाल काटा. आक्रोशित परीक्षार्थियों ने पहले सड़क जाम किया. उसके बाद सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रकट किया. इससे भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो छात्र कतार में खड़ी […]
विज्ञापन
मोतिहारी : मैट्रिक परीक्षा में गणित विषय में सिलेबस से बाहर का प्रश्न आने से नाराज परीक्षार्थियों ने शहर के बनकट में एनएच 28 पर जमकर बवाल काटा. आक्रोशित परीक्षार्थियों ने पहले सड़क जाम किया. उसके बाद सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रकट किया. इससे भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो छात्र कतार में खड़ी गाड़ियों पर प्रहार करना शुरू कर दिया.
कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले तथा पत्थरबाजी की. हाथों में लाठी-डंडा लेकर परीक्षार्थी सड़क पर हंगामा करते रहे. लगभग आधे घंटे तक छात्रों का हंगामा व यात्रियों की परेशानी देख स्थानीय ग्रामीण आगे आये. स्थानीय लोगों के हाथों में डंडा देख परीक्षार्थी भाग खड़े हुए. भगदड़ की स्थिति हो गयी व परीक्षार्थियों के भागने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटना को गंभीरता से ले डीएम रमण कुमार ने घटनास्थल पहुंच स्थिति का जायजा लिया. इस संबंध में उन्होंने एसडीओ रजनीश लाल, डीएसपी सहित अन्य पदाधिकारी से बात की है.
इधर, एसआरएपी कॉलेज परीक्षा केंद्र चकिया में छात्रों ने की जम कर पत्थरबाजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




