वीक्षक के दो वाहनों को किया आग के हवाले

Updated at : 27 Feb 2018 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
वीक्षक के दो वाहनों को किया आग के हवाले

मौके पर पहुंच डीएम, एसपी व डीइओ ने लिया जायजा 25 छात्रों की अबतक हुई गिरफ्तारी चकिया : गणित की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र आउट ऑफ सिलेबस मामले को लेकर शहर के एसआरएपी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर आक्रोशित परीक्षार्थियों ने सोमवार को करीब 12:00 बजे सड़क पर टायर जला वाहनों का परिचालन बाधित कर […]

विज्ञापन

मौके पर पहुंच डीएम, एसपी व डीइओ ने लिया जायजा

25 छात्रों की अबतक हुई गिरफ्तारी
चकिया : गणित की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र आउट ऑफ सिलेबस मामले को लेकर शहर के एसआरएपी महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर आक्रोशित परीक्षार्थियों ने सोमवार को करीब 12:00 बजे सड़क पर टायर जला वाहनों का परिचालन बाधित कर दिया. डीएम रमण कुमार व एसपी उपेंद्र कुमार के आने पर उपद्रवी परीक्षार्थी व अन्य वहां से भाग खड़े हुए. तब जाकर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ. साथ ही परीक्षार्थी व अन्य वहां से रेलवे स्टेशन पहुंचकर हंगामा किया. परीक्षार्थियों ने कॉलेज परिसर में जम कर पत्थरबाजी की. पुस्तकालय का मुख्य द्वार तोड़कर रखे अभिलेख व पुस्तक को तहस-नहस कर दिया. वीक्षकों की लगी एक दर्जन बाइक में दो को आग के हवाले कर दिया. बाकी को को क्षतिग्रस्त कर दिया. महाविद्यालय के जेनेरेटर को भी क्षति पहुंचाया साथ साथ टेबल बेंच अन्य उपस्कर को तोड़ दिया.
डीएम रमण कुमार ने कहा कि केंद्राधीक्षक व वीक्षक परीक्षा केंद्र पर अपनी ड्यूटी पर मौजूद हैं, परंतु परीक्षार्थी अनुपस्थित हैं. परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा में शामिल होना चाहिए था. न आना उनकी अपनी जिम्मेवारी है. एसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि पकड़े गए उपद्रवियों पर कार्रवाई की जायेगी. वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. सीएस ने बताया कि द्वितीय पाली में मंगल सेमिनरी मोतिहारी के परीक्षार्थियों को हिंदी विषय की परीक्षा देनी थी, जो अनुपस्थित रहे. उपद्रव मामले को लेकर पुलिस ने 25 को एसआरएपी कॉलेज परीक्षा केंद्र परिसर से धड़ दबोचा. वहीं कुछ को स्टेशन परिसर से पकड़ थाने लायी. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चकिया घटना में 25 छात्र को गिरफ्तार किया गया है. अन्य छात्रों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन