बाढ़राहत को ले प्रखंड का घेराव

Updated at : 12 Dec 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़राहत को ले प्रखंड का घेराव

फेनहारा (मोतिहारी) : प्रखंड क्षेत्र में आये भीषण बाढ़ के बाद राहत से वंचित फेनहारा पंचायत के जमुनिया गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीणों का आरोप है कि सीओ व बैंक के मिलीभगत से राशि खाते में नहीं भेजा जा रही है. उप प्रमुख हाजी मो […]

विज्ञापन

फेनहारा (मोतिहारी) : प्रखंड क्षेत्र में आये भीषण बाढ़ के बाद राहत से वंचित फेनहारा पंचायत के जमुनिया गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीणों का आरोप है कि सीओ व बैंक के मिलीभगत से राशि खाते में नहीं भेजा जा रही है. उप प्रमुख हाजी मो अकिलुर्रहमान ने सीओ से गड़बड़ी को सुधार कर खाते में राशि भेजने की बात कहीं. सीओ भरत भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक खाता व नाम में गड़बड़ी के कारण राशि नहीं गयी है. सेंट्रल बैंक के मैनेजर के नहीं रहने के कारण सूची उपलब्ध नहीं हुआ है. जल्द ही बैंक से सूची लेकर खाता व नाम का सुधार कर राशि को भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन