छोटू हत्याकांड में पुिलस ने की छापेमारी, दो हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2017 6:34 AM
विज्ञापन
चकिया, केसरिया, राजेपुर व साहेबगंज में चला अभियान सिगरेट सिंह व सुमन सौरभ के छुपे होने की थी सूचना कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में चिह्नित हुए हैं दोनों अपराधी मोतिहारी : पुलिस ने कांग्रेस नेता पुत्र छोटू जायसवाल हत्याकांड में दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उसने पूछताछ चल रही है. बताया जाता है […]
विज्ञापन
चकिया, केसरिया, राजेपुर व साहेबगंज में चला अभियान
सिगरेट सिंह व सुमन सौरभ के
छुपे होने की थी सूचना
कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में चिह्नित
हुए हैं दोनों अपराधी
मोतिहारी : पुलिस ने कांग्रेस नेता पुत्र छोटू जायसवाल हत्याकांड में दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उसने पूछताछ चल रही है. बताया जाता है कि पुलिस ने हत्याकांड में चिह्नित कंट्रैक्ट कीलर सिगरेट सिंह व सुमन सौरभ की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार की रात मोतिहारी व मुजफ्फरपुर जिला के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान शक के आधार पर दो संदिग्ध को हिरासत में लिया. पुलिस ने राजेपुर, केसरिया, चकिया के अलावे मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में छापेमारी की.
पुलिस छोटू हत्याकांड को अब वर्चस्व की लड़ाई मान अनुसंधान शुरू की है. शहर के व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने में छोटू अड़चन डाल रहा
था, जिसके कारण ही अपराधियों ने उसके दुश्मनों से मिल हत्या की साजिश रची, उसके बाद छोटू को रास्ते से हटा दिया. पुलिस का कहना है कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










