दहेज को जड़ से मिटाएं : एसडीओ

Updated at : 04 Dec 2017 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज को जड़ से मिटाएं : एसडीओ

अधिकारियों ने ली शपथ अरेराज : दहेज लेना देना व बाल विवाह समाज के लिए कैंसर रोग के समान है. इस बीमारी को दूर करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा. उक्त बातें रविवार को एसडीओ विजय कुमार पांडेय ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में दहेज व बाल विवाह मुक्त समाज के […]

विज्ञापन
अधिकारियों ने ली शपथ
अरेराज : दहेज लेना देना व बाल विवाह समाज के लिए कैंसर रोग के समान है. इस बीमारी को दूर करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा.
उक्त बातें रविवार को एसडीओ विजय कुमार पांडेय ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में दहेज व बाल विवाह मुक्त समाज के लिए आयोजित शपथ समारोह में सभी पदाधिकारी, चौकीदार, दफादार, सेविका व जीविका के सदस्यों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने शराबबंदी में जीविका सदस्यों की अहम भूमिका की सराहना करते हुए बताया कि बिहार सरकार शराबबंदी बाल विवाह व दहेज लेन देन को काफी गंभीरता से लिया है.
इसकोे लेकर गृह विभाग द्वारा सभी लोगों को सख्त निर्देश दिया गया है इसको रोकने के लिए सब लोग आगे बढ़ कर सहयोग करे. वही डीएसपी नुरुल हक ने संबोधित करते हुए बताया कि बाल विवाह व दहेज को लेकर सरकार पूर्व से ही कड़ा कानून बनाया है. परंतु वर्तमान सरकार द्वारा इसे कड़ाई के साथ लागू करने के लिए संकल्पित है. उन्होंने चौकीदार दफादार को सख्त निर्देश दिया की अपने अपने क्षेत्र में बाल विवाह करने वाले व दहेज लेन देन करने वाले के साथ अवैध शराब का काम करने वालों पर विशेष नजर रखें. वही सभी पदाधिकारी, चौकीदार दफादार, सेविका, जीविका के सदस्यों को शपथ दिलाया गया.
मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी अमरनाथ गुप्ता, बीडीओ अमित कुमार पांडेय, चंदन चक्रवर्ती, सीओ अवधेश कुमार श्रीवास्तव , लक्ष्मण प्रसाद सिंह, सीडीपीओ माधवी रानी,महिला पर्यवेक्षिका वंदना कुमारी, संध्या कुमारी, थानाध्यक्ष विनोद कुमार, चंदन कुमार, अशोक कुमार, सूरज गुप्ता, जितेंद्र कुमार सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन