तेतरिया कृषि फार्म हाउस में फसल को बरबाद कर रहे पशु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2017 5:19 AM
विज्ञापन
निरीक्षण के क्रम बीएओ मोहन दास मिले फरार मधुबन : कृषि विभाग के फार्म हाउस राजकीय गुणन प्रक्षेत्र तेतरिया में छह हेक्टेयर में अरहर की खेती की गयी है. जिसे स्थानीय पशु द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है. सूचना पर जिला कृषि पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह फार्म पहुंचकर क्षति का आकलन किया है. इस दौरान […]
विज्ञापन
निरीक्षण के क्रम बीएओ मोहन दास मिले फरार
मधुबन : कृषि विभाग के फार्म हाउस राजकीय गुणन प्रक्षेत्र तेतरिया में छह हेक्टेयर में अरहर की खेती की गयी है. जिसे स्थानीय पशु द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है. सूचना पर जिला कृषि पदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह फार्म पहुंचकर क्षति का आकलन किया है. इस दौरान तेतरिया बीएओ मोहन दास फरार मिले.
जिसको लेकर डीएओ श्री सिंह ने बीएओ से स्पष्टीकरण मांगा है. डीएओ ने बताया कि तेतरिया फार्म हाउस के चारों तरफ लगे वार्वेट फैसिंग ( तार बैरिकेडिंग) को कतिपय लोगों द्वारा काट दिया गया है. जिससे आसानी पशु फार्म हाउस में घुसकर फसल बर्बाद कर रहे है. जिसको लेकर डीएओ ने कहा वैसे पशुपालकों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी
. जिसको लेकर प्रक्षेत्र सहायक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इधर डीएओ ने मधुबन में अनुदानित दर पर वितरण बीज भंडारों का जायजा लिया. जिन्हें पारदर्शिता के साथ दुकानों पर बोर्ड लगाने का निर्देश दिया.
डीएओ दुकानदारों को पक्का बिल पर खरीद बिक्री का निर्देश दिया. कहा ग्राहकों हरहाल में बेचे गये वस्तुओं का बिल दुकानदार दे.इसके साथ ही दुकानदार जो सामान बेच रहे है. उसका भी बिल रखे. जिसमें किसी प्रकार की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










