विवाह पंचमी पर महावीरी झंडे का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2017 5:00 AM
फेनहारा : प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार फेनहारा में विवाह पंचमी को लेकर गुरुवार को प्रखंडवासियों में उत्साह देखते ही बन रहा है. विवाह पंचमी को ले कर कई गांव से महावीरी झंडा भी निकाला गया. इसको ले कर प्रशासन की काफी चुस्त दुरुस्त दिखी. मुख्य बाजार फेनहारा में गोविंदबारा, इजोरबारा, परशुरामपुर और फेनहारा सहित […]
फेनहारा : प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार फेनहारा में विवाह पंचमी को लेकर गुरुवार को प्रखंडवासियों में उत्साह देखते ही बन रहा है. विवाह पंचमी को ले कर कई गांव से महावीरी झंडा भी निकाला गया. इसको ले कर प्रशासन की काफी चुस्त दुरुस्त दिखी. मुख्य बाजार फेनहारा में गोविंदबारा, इजोरबारा, परशुरामपुर और फेनहारा सहित कई गांव से राम सीता और लक्ष्मण के मूर्ति के साथ महावीरी झंडा बना कर निकाला गया.
सभी अपने अपने गांव से निकल कर फेनहारा मुख्य बाजार में इकट्ठा हो कर एक साथ लाठी डंडे का कर्तव्य दिखाया. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आज के ही दिन राम और सीता का विवाह हुआ था, जिसको ले हर वर्ष झंडा बना उत्सव के रूप में मनाते है. इस मौके पर सीओ भरत भूषण श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष रोहित, अभय यादव बबलू सिंह, रिशु सिंह, विनोद साह, रमेश तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










