नशे में पोस्टमार्टम कर्मी ने अस्पताल में किया हंगामा

Updated at : 19 Nov 2017 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
नशे में पोस्टमार्टम कर्मी ने अस्पताल में किया हंगामा

मोतिहारी : बकाया भुगतान को ले नशे की हालत में सदर अस्पताल में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी ने जम कर हंगामा किया. डॉक्टर के टेबल पर लाठियां तोड़ीं. भय से डॉक्टर भाग कर डीएस कक्ष में छुप गये. नाराज अन्य चिकित्सकों ने इमरजेंसी व ओपीडी सेवाएं बाधित कर दीं. आक्रोशित कर्मचारी उसको पकड़ने दौड़े, तो वह पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बकाया भुगतान को ले नशे की हालत में सदर अस्पताल में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी ने जम कर हंगामा किया. डॉक्टर के टेबल पर लाठियां तोड़ीं. भय से डॉक्टर भाग कर डीएस कक्ष में छुप गये. नाराज अन्य चिकित्सकों ने इमरजेंसी व ओपीडी सेवाएं बाधित कर दीं. आक्रोशित कर्मचारी उसको पकड़ने दौड़े, तो वह पोस्टमार्टम हाउस में घुस कर अंदर से बंद कर लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को दरवाजा तोड़ कर गिरफ्तार कर लिया. उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद पुलिस

नशे में पोस्टमार्टम
उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम हाउस में काम करनेवाला चतुर्थवर्गीय कर्मचारी शंकर मलिक लावारिस शवों के पैसे के भुगतान को ले शनिवार को डीएस कार्यालय में पहुंचा. वहां मौजूद कर्मचारियों से भुगतान को लेकर गाली-गलौज किया. फिर अस्पताल प्रबंधक के कक्ष में घुस कर प्रबंधक व सीएस को अपशब्द कहने लगा. किसी तरह से उसे वहां से हटाया गया, तो वह इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात के कक्ष में पहुंच उनके टेबल पर लाठियां पटकनी शुरू कर दी. उनके साथ गाली-गलौज करने लगा. चिकित्सकों को भाग कर डीएस कक्ष में शरण लेनी पड़ी.
प्रभारी सीएस डाॅ रवि ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने कर्मचारी को दरवाजा तोड़ कर निकाला. उसकी मेडिकल जांच करायी गयी. इधर, घटना के बाद चिकित्सकों ने इमरजेंसी एवं ओपीडी सेवाएं बाधित कर दीं. कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद इमरजेंसी सेवा लगभग साढ़े चार घंटे बाद बहाल हुई, लेकिन ओपीडी सेवाएं पूर्णत: बाधित रहीं.
ढाई सौ मरीज लौटे
सदर अस्पताल में हंगामे के बाद इलाज के लिए आये मरीजों को शनिवार को वापस लौटना पड़ा. यहां बता दें कि ओपीडी में शनिवार को विभिन्न रोगों के इलाज के लिए साढ़े तीन सौ मरीजों ने अपना निबंधन कराया था, लेकिन 25 प्रतिशत मरीज ही देखे गये थे कि हंगामा शुरू हो गया. उसके बाद ओपीडी सेवाएं बहाल नहीं हुईं. नतीजन सैकड़ों मरीजों को वापस लौटना पड़ा.
चार घंटे ठप रही ओपीडी व इमरजेंसी सेवा
भय से ओपीडी छोड़ भाग निकले अस्पताल के डॉक्टर
पुलिस ने किवाड़ तोड़ कर्मी को नशे में किया गिरफ्तार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन