युवक को दी जान मारने की धमकी

मोतिहारी : फेनहारा का एक परिवार अपनी बेटी की शादी की तैयारी में लगा हुआ है. इस बीच अचानक एक धमकी भरा कॉल आया है. एक बदमाश ने लड़की के पिता के मोबाइल पर फोन कर धमकी दी है कि आपने जिस लड़के से शादी तय की है, उसकी जान खतरे में है. लड़की के […]
मोतिहारी : फेनहारा का एक परिवार अपनी बेटी की शादी की तैयारी में लगा हुआ है. इस बीच अचानक एक धमकी भरा कॉल आया है. एक बदमाश ने लड़की के पिता के मोबाइल पर फोन कर धमकी दी है कि आपने जिस लड़के से शादी तय की है, उसकी जान खतरे में है. लड़की के पिता ने घटना को लेकर नगर थाना में आवेदन दिया है.
बताया कि सोमवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित आदित्य विजय नामक दुकान में शादी की खरीदारी करने गया था. इस दौरान मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आया. पिता के पूछने पर बदमाशों ने कहा कि, चकिया से बोल रहे हैं. पुलिस ने बताया कि सभी नंबरों का डिटेल निकाला जा रहा है. कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




