मोतिहारी में आरोपियों के घर से एसएलआर का कारतूस बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2017 6:35 AM
मोतिहारी /घोड़ासहन : थाना के कदमवा गांव निवासी किसान सुरेंद्र राय हत्याकांड के फरार अभियुक्त रामविलास साह के घर से पुलिस ने ग्यारह राउंड एसएलआर का जिंदा कारतूस बरामद किया. पुलिस रामविलास के घर कुर्की करने गयी थी. इस दौरान उसके घर में छुपा रखी गयी एसएलआर की गोली, खोखा व अन्य आपत्तिजनक समान बरामद […]
मोतिहारी /घोड़ासहन : थाना के कदमवा गांव निवासी किसान सुरेंद्र राय हत्याकांड के फरार अभियुक्त रामविलास साह के घर से पुलिस ने ग्यारह राउंड एसएलआर का जिंदा कारतूस बरामद किया. पुलिस रामविलास के घर कुर्की करने गयी थी. इस दौरान उसके घर में छुपा रखी गयी एसएलआर की गोली, खोखा व अन्य आपत्तिजनक समान बरामद हुआ. किसान सुरेंद्र राय की हत्या में रामविलास सहित उसका पुत्र अवधेश साह व विजय साह आरोपित है. पुलिस का कहना है कि विजय साह कुख्यात कुणाल सिंह का शागिर्द है. पुलिस को शक है कि कुणाल अपना हथियार व कारतूस विजय के घर में ही छुपा कर रखता है.
हालांकि पुलिस विजय का नेपाली अपराधियों से कनेक्शन की बात से भी इंकार नहीं कर रही. इसकी भी छानबीन पुलिस कर रही है. छौड़ादानो इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि एसएलआर की गोली बरामदगी मामले में रामविलास सहित उसके पुत्र अवधेश व विजय के विरूद्ध आर्म्सएक्ट का मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










