मुजफ्फरपुर में बढ़ने लगे चमकी बुखार के मामले, SKMCH में एक दर्जन बच्चों का चल रहा इलाज

Updated at : 18 Apr 2023 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में बढ़ने लगे चमकी बुखार के मामले, SKMCH में एक दर्जन बच्चों का चल रहा इलाज

तिरहुत इलाके में बच्चों के लिए काल बना चमकी बुखार एक बार फिर जानलेवा होता जा रहा है. गर्मी बढ़ने के साथ साथ इस बीमारी से पीड़ित बच्चों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. मुजफ्फरपुर के SKMCH में ही चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या एक दर्जन पहुंच चुकी है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. तिरहुत इलाके में बच्चों के लिए काल बना चमकी बुखार एक बार फिर जानलेवा होता जा रहा है. गर्मी बढ़ने के साथ साथ इस बीमारी से पीड़ित बच्चों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. मुजफ्फरपुर के SKMCH में ही चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या एक दर्जन पहुंच चुकी है. इस साल चमकी बुखार का पहला केस मोतिहारी में सामने आया था.

अब तक दो दर्जन बच्चेआ चुके हैं अस्पताल, 12 घर लौटे 

एसकेएमसीएच के आंकड़ों की माने तो अब तक मोतिहारी से सीतामढ़ी से एक और मुजफ्फरपुर से 10 केस सामने आये हैं, लेकिन सबसे अच्छी बात है कि 12 बच्चे ठीक होकर वापस घर जा चुके हैं. अब तक इस बीमारी से किसी भी मासूम की जान नहीं गयी है, लेकिन जिस तरह से प्रचंड धूप और गर्मी पर रही है, उससे काफी ज्यादा बच्चों का ख्याल रखना जरूरी है.

पिछले कुछ वर्षों में गयी है कई जानें

पूर्व के वर्षों के बाद करें तो जैसे-जैसे गर्मी अपना रौद्र रूप धारण करती है, वैसे वैसे यह बीमारी बच्चों में तेजी से होने लगता है. जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार तरह-तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने बच्चों का अच्छे से देखभाल कर सकें और तेज धूप में बाहर नहीं निकलने दे. साथ ही साथ कोई जूठा फल ग्रामीण इलाकों के बगीचे से ना खाएं.

सचेत रहने की जरुरत 

इस बीमारी ने मुजफ्फरपुर ही नहीं कई जिलों के सैकड़ों बच्चे को अपना शिकार बनाया हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस इलाज स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं ढूंढ पाई है. आखिर इस बीमारी को जड़ से कैसे खत्म कर दिया जाए, इस पर शोध जारी है. लोगों के अंदर जागरूकता पैदा कर थोड़ी राहत मिली है, लेकिन डर बना हुआ है. क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह में इस तपिस भरी धूप और गर्मी से निजात नहीं मिलने जा रही है ऐसे में अपने मासूम का ख्याल रखना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन