ePaper

जातीय जनगणना बिहार: आज से इन 17 सवालों का जवाब देने रहें तैयार, ऐप में ऐसे दर्ज होगा कोड..

Updated at : 15 Apr 2023 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
जातीय जनगणना बिहार: आज से इन 17 सवालों का जवाब देने रहें तैयार, ऐप में ऐसे दर्ज होगा कोड..

Jati janganana Bihar: जातीय जनगणना बिहार के दूसरे चरण का काम आज शनिवार से शुरू हो रहा है. जातिय जनगणना के लिए आपसे 17 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों का जवाब देना होगा. जानिए किस तरह आपसे सवाल होंगे और उसके कोड को ऐप में दर्ज किया जाएगा.

विज्ञापन

Jati janganana Bihar: बिहार में जातीय जनणगना के दूसरे फेज का काम आज से शुरू हो रहा है. शनिवार से ही जनगणना कार्य में लगे कर्मी आपके घर जाएंगे और आपसे सवाल करेंगे. इस बार आपसे 17 तरह के सवाल किए जाएंगे और ऐप में इन सवालों का जवाब दर्ज किया जाएगा. सभी सवालों के लिए एक कोड (jati janganana code bihar) तय किया जा चुका है. आपसे मिले जवाब को कोड के रूप में ही दर्ज किया जाएगा.

सीएम नीतीश कुमार से भी पूछे जाऐंगे सवाल

बिहार में 2.59 करोड परिवारों के बारे में उनकी सारी जानकारी जुटाई जाएगी. राजधानी पटना में 14 लाख से अधिक परिवारों की गिनती होगी. उनसे 17 सवाल पूछे जाएंगे. खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शनिवार को परिवार के मुखिया बनकर बख्तियारपुर स्थित अपने पुस्तैनी घर में सवालों का जवाब देंगे.

Also Read: जातीय गणना बिहार: सीएम नीतीश कुमार भी देंगे 17 सवालों के जवाब, आज पुश्तैनी घर में परिवार संग रहेंगे मौजूद
इन 17 सवालों का देना होगा जवाब

  • 1. परिवार के सदस्य का पूरा नाम

  • 2. पिता/पति का नाम

  • 3. परिवार के प्रधान से संबंध

  • 4. आयु (वर्ष में)

  • 5. लिंग

  • 6. वैवाहिक स्थिति

  • 7. धर्म

  • 8. जाति का नाम

  • 9. शैक्षणिक योग्यता

  • 10. कार्यकलाप

  • 11. आवासीय स्थिति

  • 12. अस्थायी प्रवासीय स्थिति

  • 13. कंप्यूटर/लैपटॉप

  • 14. मोटरयान

  • 15. कृषि भूमि

  • 16. आवासीय भूमि

  • 17. सभी स्रोतों से मासिक आय

15 मई तक चलेगा दूसरे फेज का काम

बता दें कि 5 लाख से अधिक कर्मियों को जाति गणना के काम में लगाया गया है. इस फेज का काम अगले एक महीने तक यानी 15 मई तक चलेगा. इसके बाद सभी आंकड़ों को जमा करके इसे प्रकाशित किया जाएगा.

हर सवाल का बनाया गया है कोड

बता दें कि सरकार ने दूसरे फेज के गणना के लिए पूर्व में ही तमाम कोड निर्धारित कर दिए थे. जाति के लिए अलग कोड है तो परिवार के प्रधान का कोड अलग. इसी तरह लिंग का कोड, धर्म का कोड, विवाह स्टेटस का कोड, शैक्षणिक योग्यता व रोजगार समेत कई सवालों के अलग-अलग कोड बनाए गए हैं. इन्हीं कोड को ऐप में फीड किया जाएगा.

38 डीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया

राज्य के सभी 38 डीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है. दूसरे फेज के काम शुरू होने से पहले उनसे समीक्षा की गयी है. बता दें कि 214 प्रकार की जातियों का कोड तैयार किया गया है. जो बिहार के बाहर के निवासी हैं उनके लिए कोड नंबर 215 तय किया गया है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन