Buxar News: नियुक्ति कार्यपालक सहायक पद का, काम करते हैं सफाई निरीक्षक का

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 03 Apr 2025 5:56 PM

विज्ञापन

बक्सर नप में सफाई पर्यवेक्षकों को उनके पद से हटाने का आरोप झेल रहे सफाई निरीक्षक आशुतोष कुमार की नियुक्ति नप में कार्यपालक सहायक के पद पर हैं.

विज्ञापन

बक्सर

. बक्सर नप में सफाई पर्यवेक्षकों को उनके पद से हटाने का आरोप झेल रहे सफाई निरीक्षक आशुतोष कुमार की नियुक्ति नप में कार्यपालक सहायक के पद पर हैं. यह अलग बात है कि ये पिछले कई सालों से नप की सफाई निरीक्षक पर रहते हुए लाखों रुपये गबन के मामले में भी बुरी तरह फंस चुके हैं. होल्डिंग टैक्स का लाखों रुपये हजम करने के मामले में नप ने एक तीन सदस्यीय जांच टीम बनाया. तीन सदस्यीय जांच टीम में नप के प्रधान सहायक, नरसिंह चौबे, संतोष सिंह शामिल थे. जांच दल ने भी माना कि होल्डिंग टैक्स की राशि का गबन कर लिया गया है. इसके बाद सफाई निरीक्षक आशुतोष कुमार ने तकरीबन 12 लाख रुपये नप में जमा की. तत्पश्चात यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया. जबकि सफाई निरीक्षक आशुतोष कुमार के खिलाफ तत्कालीन नप के चेयरमैन माया देवी की बोर्ड में इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग उठी थी. पैसा गबन करने के मामले में दोषी पाए आशुतोष कुमार के क्रियाकलापों की जांच के लिए तत्कालीन वार्ड पार्षद उर्मिला सिंह ने उन्हें हटाने की मांग भी की थी. हालांकि इस संबंध में सफाई निरीक्षक आशुतोष कुमार ने कहा कि इस मामले में जो मेरे उपर आरोप लगा था. उसका जवाब भी दे दिया और पैसा भी जमा कर दिया. जबकि इस संबंध में नप के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि यह पुराना मामला है. जो सफाई पर्यवेक्षक हटाए गए हैं, उनके द्वारा इस तरह का आरोप लगाना लाजिमी है. हालांकि कई वार्ड पार्षदों ने भी सफाई निरीक्षक पर पूर्व के मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताया है. वार्ड पार्षदों ने कहा कि गबन के मामले में फंसे सफाई निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई आखिर क्यों नहीं की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन