झारखंड को 0-1 गोल से हराकर यूपी ने जीता महिला फुटबॉल का खिताब

रोमांचक खिताबी मुकाबले में यूपी एकादश ने झारखंड एकादश को 1-0 से पराजित कर विजेता बना. दोनों टीमों में एक-एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी शामिल थीं.
चौसा. शेरशाह सूरी जनकल्याण संस्थान के तत्वावधान में चौसा हाइस्कूल फील्ड पर आयोजित चार दिवसीय शेरशाह सूरी फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत बुधवार को महिला फुटबॉल का खिताबी मैच झारखंड एकादश बनाम यूपी एकादश के बीच खेला गया. रोमांचक खिताबी मुकाबले में यूपी एकादश ने झारखंड एकादश को 1-0 से पराजित कर विजेता बना. दोनों टीमों में एक-एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी शामिल थीं. यूपी टीम की ओर से अबिबा और झारखंड टीम की ओर से मनीष कुमारी मैदान में आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. शुरू से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला. पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं, जबकि दूसरे हाफ में यूपी टीम ने शानदार तालमेल और तेज आक्रमण के दम पर निर्णायक गोल दागा, जिसे झारखंड की टीम बराबरी में नहीं बदल सकी. आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित उक्त खिताबी मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी, चेयरमैन किरण देवी एवं थानाध्यक्ष शम्भू भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना, अनुशासन व आपसी भाईचारे का संदेश दिया. अतिथियों द्वारा शील्ड वितरित किया गया. इस मौके पर मंत्री ने कहा बच्चियों के खेल को प्रदर्शन बहुत ही अच्छा प्रदर्शन था अपने बच्चों से कहना चाहता हूं जो हारता है वही, कहीं ना कहीं जीतता है. इस खेल मैदान को स्टेडियम बनवाने की घोषणा की. अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है. ऐसे आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, बल्कि समाज में खेल के प्रति सकारात्मक माहौल भी बनता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




