Buxar News: आभूषण व नगद समेत बेटी को लेकर फरार हुई महिला

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: आभूषण व नगद समेत बेटी को लेकर फरार हुई महिला

एक महिला अपने ससुराल से आभूषण व नगदी लेकर अपने रिश्तेदार के साथ फरार हो गई है

विज्ञापन

बक्सर. एक महिला अपने ससुराल से आभूषण व नगदी लेकर अपने रिश्तेदार के साथ फरार हो गई है. इस मामले में महिला के पति व नई बाजार निवासी संतोष सिंह ने टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें कहा गया है कि वह रोजगार धंधे को लेकर टाटा रहता है. घर पर उसके न रहने का फायदा उठाते हुए उसकी पत्नी का उसके जीजा के साथ अनैतिक संबंध हो गया. जानकारी होने पर उसके द्वारा थाना में शिकायत की गई. इसके बाद पुलिस के सहयोग से समझौता हो गया. इसी बीच इटाढ़ी थाना के उसके जीजा दया यादव अन्य लोगों के साथ पहुंचे तथा उनके साथ उसके द्वारा घर में रखे नगदी व आभूषण व 8 साल की बेटी को लेकर उनकी पत्नी फरार हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन