Buxar News: फिर से बढ़ने लगा गंगा नदी का जल स्तर, 58.22 मीटर तक पहुंचा पानी

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: फिर से बढ़ने लगा गंगा नदी का जल स्तर, 58.22 मीटर तक पहुंचा पानी

गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है. जिससे कछारी इलाकों के लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं

विज्ञापन

बक्सर .

गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है. जिससे कछारी इलाकों के लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं. तकरीबन एक सप्ताह से जलस्तर में लगातार कमी आने के बाद सोमवार की आधी रात से जलस्तर में 03 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी शुरू हुई, वही रफ्तार मंगलवार को भी जारी रही. रिपोर्ट के अनुसार बक्सर में शाम 05 बजे तक गंगा का जलस्तर 58.22 मीटर दर्ज किया गया, जो वार्निंग लेवल से 1.10 मीटर तथा डेंजर लेवल से 2.10 मीटर कम है. जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. गंगा के तटीय क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है. बक्सर-कोइलवर तटबंध की निगाहबानी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार की रात 11 बजे से जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हुई, जो मंगलवार की सुबह 08 बजे तक 58.01 मीटर हो गया था. बताया जाता है कि प्रयागराज में गंगा एवं यमुना दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है. जिससे ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में गंगा के पानी में उफान आ गया है. बक्सर में वार्निंग लेवल यानि चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर और खतरे का निशान 60.32 मीटर है.

सहायक नदियों में भी बढ़ रहा पानी

गंगा की सहायक ठोरा, कर्मनाशा व कंचन आदि नदियों में भी पानी बढ़ने लगा है. हालांकि गंगा के पानी का दबाव इन नदियों पर अभी नहीं है. इसके कारण तटवर्ती क्षेत्रों में राहत है. जाहिर है कि इटाढ़ी, चौसा व सदर प्रखंड के कतिपय क्षेत्र इन नदियों में बाढ़ से प्रभावित होते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन