Buxar News: छात्रों के विकास के लिए की गयी बैठक ग्रामीणों ने जतायी सहमति
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के मंगरॉव गांव के सम्राट अशोक बुद्ध विहार सह शोघ संस्थान परिसर में उर्मिला सेवा संस्थान के बैनर तले बैठक की गयी.
विज्ञापन
राजपुर .
प्रखंड के मंगरॉव गांव के सम्राट अशोक बुद्ध विहार सह शोघ संस्थान परिसर में उर्मिला सेवा संस्थान के बैनर तले बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता मकरध्वज सिंह एवं संचालन मुंशी प्रसाद भारती ने किया. विभिन्न गांव से पहुंचे बुद्धिजीवियों ने छात्रों के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि आज भी ग्रामीण परिवेश में रहने वाले छात्र प्रतिभा के बाद भी आर्थिक सहयोग नहीं मिलने से वह अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं या फिर अपना रास्ता बदल लेते हैं. ऐसे में इन छात्रों के आर्थिक मदद के लिए यह संस्था ने पहल करते हुए जो कदम उठाया है, काफी अच्छा है.ग्रामीणों ने सहमति जाहीर करते हुए कहा कि गांव के लोग इस संस्था के माध्यम से एक छोटी सी रकम जमा कर छात्र विकास कोष का गठन कर उसका सही तरीके से संचालन किया जाएगा.इसके अलावा कलाकार एवं खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. यह संस्था पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है, जो आने वाले दिनों में अभी और प्रगति करेगा. इस मौके पर सोनू साह, हासिम अंसारी, वंशनारायण राम, संजय राम, मुन्ना राम, शिक्षक अनिल सिंह, जीविका कर्मी दुर्गा कुमारी, कंचन देवी, इंदु देवी, ममता देवी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










