Buxar News: गंगा नदी में स्नान करने गये दो किशोर डूबे, शव बरामद

Updated at : 26 Feb 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: गंगा नदी में स्नान करने गये दो किशोर डूबे, शव बरामद

नगर के जेल रोड स्थित सोमेश्वर स्थान घाट पर गंगा में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गयी

विज्ञापन

बक्सर

. नगर के जेल रोड स्थित सोमेश्वर स्थान घाट पर गंगा में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गयी. बुधवार की शाम हुई इस हृदय विदारक घटना से सनसनी फैल गयी.

काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोग दोनों शवों को पानी से ढूंढ़कर बाहर निकाले और उपचार के लिए तत्काल सदर अस्पताल ले गए. लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतकों की पहचान कराने की कोशिश में जुट गई. परंतु मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी. मृतकों की आयु अनुमानत: 12 व 14 वर्ष की बताई जा रही है.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो किशोर साइकिल से सोमेश्वर स्थान गंगा घाट पहुंचे और स्नान करने के लिए गंगा में उतरे. उसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

यह देख घाट पर मौजूद लोग शोर मचाना शुरू कर दिए. जिसे सुनते ही आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और गंगा में छलांग लगाकर दोनों को खोज निकाले. लेकिन पानी से बाहर निकाले जाते उससे पहले उनकी जान जा चुकी थी. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों किशोरों को अस्पताल लेकर पहुंची. जहां जांच के बाद मृतकों ने मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शवों को अभी सुरक्षित रखा गया है और पहचान के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन