बिहार के यात्रियों की बल्ले-बल्ले, बक्सर में रुकेगी पुणे और मुंबई से आने वाली नई ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है. अब पुणे-दानापुर के बीच डेली और समस्तीपुर-मुंबई के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलेगी. दोनों ट्रेनों का बक्सर में ठहराव होगा, जिससे बिहार और पूर्वी यूपी के यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब पुणे और दानापुर के बीच एक नई डेली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इसके साथ ही समस्तीपुर से मुंबई तक एक साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन भी शुरू की जा रही है. दोनों ट्रेनों का बक्सर स्टेशन पर ठहराव होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रेन के बारे में जानिये

01449 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन दोपहर 3:30 बजे पुणे से चलेगी और अगले दिन रात 12:16 बजे बक्सर पहुंचेगी. यहां दो मिनट रुकने के बाद यह आरा होते हुए सुबह 2:45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में 01450 दानापुर-पुणे ट्रेन सुबह 5:00 बजे दानापुर से खुलेगी और 6:43 बजे बक्सर पहुंचेगी. इसके बाद प्रयागराज, जबलपुर और भुसावल होते हुए अगले दिन शाम 6:15 बजे पुणे पहुंचेगी. यह ट्रेन अप्रैल से जुलाई तक कुल 106 फेरे लगाएगी और इसमें 18 कोच होंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

समस्तीपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन के बारे में जानिये

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01043/01044 भी चलाई जाएगी. यह ट्रेन 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक चलेगी. समस्तीपुर से यह ट्रेन हर गुरुवार रात 3 बजे खुलेगी और सुबह 8:10 बजे बक्सर पहुंचेगी.

मुंबई से चलने वाली ट्रेन हर मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से खुलेगी और अगले दिन शाम 4:35 बजे बक्सर पहुंचेगी. इसके बाद यह दानापुर और मुजफ्फरपुर होते हुए समस्तीपुर जाएगी. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे और यह पूरी तरह एसी होगी. इससे यात्रियों को गर्मी में आरामदायक सफर मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 3 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने भारी बारिश और वज्रपात की जारी की चेतावनी

बिहार में विजिलेंस का एक्शन, 12000 घूस लेते हुए पकड़ी गईं पंचायत राज पदाधिकारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन