Buxar News: पिकअप में लदी शराब के साथ दो तस्कर धराये

Updated at : 08 Mar 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: पिकअप में लदी शराब के साथ दो तस्कर धराये

होली पर्व से पहले सिमरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.

विज्ञापन

सिमरी

. होली पर्व से पहले सिमरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. शनिवार के अहले सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तरप्रदेश से शराब कारोबारी शराब के भारी मात्रा में खेप लेकर आ रहा है.

होली पर्व को लेकर शराब कारोबारी क्षेत्र में सक्रिय दिख रहे हैं. हालांकि पुलिस द्वारा शराब सेवन व बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है. गुप्त सूचना को आधार मानकर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गयी. थानाध्यक्ष कमलनयन पाण्डेय व एसआई उत्तम कुमार ने पुलिस बल के साथ चिह्नित स्थान की ओर कूच कर गये. पुलिस ने सुन्दर मोड के समीप एंबुलेंस लगा कर आवागमन करने वाले लोगों की निगरानी करने लगी, कुछ देर बाद एक उजला रंग का मैजिक आता हुआ पुलिस को दिखायी दिया. पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को पकड लिया. जब जब्त वाहन की तलाशी ली गयी तो पिकअप से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. खास बात यह है जब्त वाहन के बना तहखाना में भी शराब छिपा कर रखा गया था. पिकअप से कुल 887.4 लीटर यानी 100 कार्टून शराब पुलिस ने जब्त की है. शराब के साथ डुमरांव थाना के कुशलपुर निवासी ओमप्रकाश यादव व कुल्हवां गांव निवासी राजकुमार पासवान को पुलिस ने मौके से दबोच लिया. थानाध्यक्ष कमलनयन पाण्डेय ने बताया की धंधेबाज के खिलाफ शराबबंदी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. शराब के धंधे में संलिप्त लोग किसी भी कीमत पर बख्शे नही जायेंगें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन