बलिया से पटना जा रही 304 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई, बक्सर से लग्जरी कार समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सिमरी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से 304 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Buxar News : शराबबंदी कानून को धता बताकर तस्करी कर रहे गिरोह पर रामदास राय के डेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार सुबह नौरंग राय के डेरा गांव के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी स्कॉर्पियो से 304 लीटर विदेशी शराब बरामद की. मौके से दो कथित तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया.

गुप्त सूचना पर बिछाया गया था जाल

थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के बलिया से विदेशी शराब की बड़ी खेप स्कॉर्पियो से बिहार लाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने नौरंग राय के डेरा गांव के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई.

कार की गुप्त जगहों में छिपाकर रखी गई थी शराब

तलाशी के दौरान वाहन के अंदर बने गुप्त स्थानों से विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं. पुलिस ने कुल 304 लीटर विदेशी शराब जब्त कर ली. साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया.

जहानाबाद और नालंदा के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने वाहन में सवार दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया. पूछताछ में उनकी पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के खुदौरी गांव निवासी विकास पांडेय तथा नालंदा जिले के सलेमपुर निवासी अमरेश कुमार के रूप में हुई. दोनों ने पूछताछ में बताया कि शराब की खेप बलिया से पटना पहुंचाई जा रही थी.

तस्करी नेटवर्क की भी होगी जांच

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन
Shaligram Buxar

लेखक के बारे में

By Shaligram Buxar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन