बक्सर: सोवा गोलीकांड में 15 नामजद समेत 25 पर केस, एक महिला सहित दो गिरफ्तार, आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी

Updated:
विज्ञापन

बक्सर के सोवा गांव में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, छापेमारी जारी है।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिला के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव में रविवार को हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है. वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

छेड़खानी के विरोध के बाद बढ़ा विवाद

पीड़ित पक्ष के अनुसार, शनिवार को छतनवार गांव के कुछ युवक सोवा गांव पहुंचे थे. आरोप है कि युवकों ने एक युवती के साथ छेड़खानी की. विरोध करने पर गांव के एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गया. इसके बाद घायल व्यक्ति के पुत्र के साथ भी कृष्णाब्रह्म स्थित एक कोचिंग संस्थान के पास मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया गया.

20 बाइक से पहुंचे युवकों पर फायरिंग का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की शिकायत को लेकर वे सोवा गांव में छतनवार के युवकों के रिश्तेदारों के पास पहुंचे थे. इसी बात से नाराज होकर रविवार को करीब 20 बाइक पर सवार युवक सोवा गांव पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर एक व्यक्ति पर कट्टे से फायरिंग की गई. आरोप है कि घटना के बाद आरोपित फायरिंग में इस्तेमाल किया गया खोखा भी अपने साथ ले गए.

बाइक फूंकने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि उपद्रवियों ने एक बाइक में आग लगा दी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा. सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू की.

दो गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि बिरंची कुमार के आवेदन पर राजन यादव, संजय यादव, टिमिल यादव, राकेश यादव, रौशन यादव सहित 15 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में अजित कुमार सिंह और एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है. शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन