बक्सर : रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में कैम्ब्रिज स्कूल जीता, अब राज्य स्तर पर जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

बक्सर के कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है. संभव जायसवाल और राघव कुमार उपाध्याय ने ज्ञान और जागरूकता का प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है. अब ये छात्र राज्य स्तर पर बक्सर का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

बक्सर के कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कथकौली के विद्यार्थियों ने बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता- 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे बक्सर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है.

विद्यालय के कक्षा-8 के छात्र संभव जयसवाल, पिता राजेश जायसवाल और कक्षा-9 के छात्र राघव कुमार उपाध्याय, पिता-हरिद्वार उपाध्याय, नेहरू विद्यालय, बक्सर में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया. ज्ञान, जागरूकता और त्वरित बौद्धिक क्षमता में श्रेष्ठता दिखाने पर दोनों छात्रों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया.

अब राज्य स्तर पर बक्सर का करेंगे प्रतिनिधित्व

जिला स्तर पर प्रथम आने के बाद अब दोनों छात्र राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में बक्सर जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए पटना जाएंगे. विद्यालय परिवार को विश्वास है कि वे राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर जिले और विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे.

इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. मोहन चौबे, कार्यकारी प्राचार्य बी. एस. राव और प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी. प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. विद्यालय ने हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है. भविष्य में भी छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

विद्यालय परिवार ने कामना की कि संभव और राघव की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें ज्ञान, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.


विज्ञापन
Mritunjay Singh

लेखक के बारे में

By Mritunjay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन