बक्सर: डुमरांव शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को नमन, परिजनों को शॉल और तिरंगा देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

अमर शहीद के परिवार को सम्मानित करते डीएम व एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरांव में शहीद दिवस पर अमर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया और उनके बलिदान को याद किया गया।

विज्ञापन

Buxar News : 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपरांत शहीद दिवस के अवसर पर रविवार को डुमरांव स्थित शहीद स्मारक स्थल पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. प्रभारी मंत्री नंदकिशोर राम, विधायक राहुल सिंह, डीएम साहिला, एसपी शुभम आर्य समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया. इस दौरान अमर शहीदों के परिजनों को शॉल और तिरंगा देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में डुमरांव के वीरों ने दिया बलिदान

कार्यक्रम में डुमरांव अनुमंडल के उन वीर जवानों को याद किया गया, जिन्होंने वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देश की आजादी के लिए अदम्य साहस दिखाया था. डुमरांव थाना पर भारतीय ध्वज फहराने के प्रयास के दौरान अंग्रेजी पुलिस ने दंडात्मक कार्रवाई की थी. पुलिस की गोलीबारी के बावजूद वीर नौजवान पीछे नहीं हटे और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया.

कोरान सराय, आथर और नावाडेरा के वीरों को भी किया याद

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान डुमरांव अनुमंडल के कोरान सराय, आथर और नावाडेरा क्षेत्र के वीर नौजवानों ने भी देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी. कार्यक्रम के दौरान उनके त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये गये.

शहीदों के परिजनों को शॉल और तिरंगा देकर सम्मान

डुमरांव अनुमंडल के अमर शहीदों में कपिल मुनि कहार, गोपाल जी कमकर, रामदास सोनार और रामदास लोहार के नाम प्रमुख रूप से लिये गये. इस अवसर पर प्रभारी मंत्री नंदकिशोर राम ने शहीदों के परिजनों को शॉल और तिरंगा प्रदान कर सम्मानित किया.

बलिदान हमेशा रहेगा प्रेरणा का स्रोत

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों का त्याग एवं बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा. शहीद स्मारक पर मौजूद लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री नंदकिशोर राम, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, जिला पदाधिकारी साहिला, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, डुमरांव थानाध्यक्ष संजय सिन्हा समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे.

अमर शहीद के परिवार को सम्मानित करते डीएम व एसपी   | Prabhat Khabar Network
अमर शहीद के परिवार को सम्मानित करते डीएम व एसपी | Prabhat Khabar Network


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन