Buxar News: कोरानसराय चौक पर सुबह-शाम ऑटो रिक्शा के कारण लगता है जाम
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 26 Apr 2025 10:15 PM
प्रखंड के कोरानसराय मुख्य चौक पर प्रतिदिन चारों तरफ से बडे़-छोटे वाहनों का आवागमन होता है
डुमरांव
. प्रखंड के कोरानसराय मुख्य चौक पर प्रतिदिन चारों तरफ से बडे़-छोटे वाहनों का आवागमन होता है. जहां प्रतिदिन सुबह और शाम लोगों को जाम की समस्या से परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वाहन चालकों का कहना है कि मुख्य चौक पर प्रतिदिन सुबह और शाम में जाम के चलते लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ती है. जाम की समस्या उस वक्त बढ़ती है जब बड़े वाहनों को चौगाई सड़क व मठिला सड़क की ओर जाना पड़ता है. लोगों ने बताया कि मुख्य चौक के किनारे अतिक्रमण बढ़ जाने व टेंपू चालकों की मनमानी से मुख्य चौक पर अन्य आवागमन करने वाले वाहन चालकों को साइड लेने और निकलने में परेशानी उठानी पड़ती है. चौक के समीप टेंपू चालक अपने वाहनों को जैसे तैसे खड़ा करते हैं. लोगों ने बताया कि शनिवार को भी सुबह करीब 10 बजे कुछ देर के लिए जाम लग गया जिसे स्थानीय पुलिस के आने के बाद जाम से निजात दिलाया गया, लोगों ने बताया कि जब बड़े वाहनों को मुख्य चौक पर निकलने में परेशानी होती है तब जाम की समस्या और बढ़ जाती है. जहां टेंपू चालक बेतरतीब ढंग से अपने वाहनों को खड़ा कर यात्रियों को बैठाने उतारने का काम करते हैं. टेंपू चालकों की मनमानी से डुमरांव-बिक्रमगंज तथा सरेंजा व ब्रह्मपुर की ओर जाने वाले बडे़ व छोटे वाहनचालक व यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ती है. लोगों का कहना है कि जब जाम होता है तो स्थानीय पुलिस जाम को खाली कराती है लेकिन बाद फिर वही स्थिति बन जाती है. जब कि यहां जाम की समस्या प्रतिदिन सुबह और शाम में देखने को मिल ही जाती है.ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम भी जाम के चलते लोगों को घंटों परेशानी उठानी पड़ी, जब कि शनिवार की सुबह भी जाम की स्थिति बन गई, हालांकि कुछ देर बाद ही जाम से लोगों को निजात मिली, लोगों ने बताया कि इस सड़क पर आवागमन करने वाले राहगीरों तथा दोपहिया वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानी झेलनी पड़ती है. साथ हीं यहां के बाजार में खरीदारी करने आने वाली अन्य गांव की महिलाओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोगों का कहना है कि जब जाम होता है तो स्थानीय पुलिस जाम को खाली कराती है लेकिन बाद फिर वही स्थिति बन जाती है. जब कि यहां जाम की समस्या प्रतिदिन सुबह और शाम में देखने को मिल ही जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










