कार की टक्कर से किशोरी की मौत चालक हिरासत में

Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :04 May 2026 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
कार की टक्कर से किशोरी की मौत चालक हिरासत में

पटना-बक्सर एनएच-922 पर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के ठाकुर दयाल सिंह के टोला गांव के समीप हुई घटना

विज्ञापन

कृष्णाब्रह्म (बक्सर).

पटना-बक्सर एनएच-922 पर सोमवार को तेज रफ्तार एक कार ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में एक 14 वर्षीया किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि टोटो में सवार अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आयी हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के ठाकुर दयाल सिंह के टोला गांव के समीप की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो सड़क पर सामान्य गति से आगे बढ़ रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार डुमरांव निवासी संजय साह की 14 वर्षीया पुत्री सजना कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार उत्तर प्रदेश के उन्नाव से अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर जा रहे थे. इसी दौरान लापरवाही और तेज गति के कारण यह हादसा हो गया. हादसे में मृत किशोरी के साथ टोटो में सवार अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है. बताया जा रहा है कि चालक मुकेश कुमार सीआइएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन