शादी समारोह में बुलायी गयी नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शादी समारोह में बुलायी गयी नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार

एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने सभी आरोपितों को पकड़ा, जेल

विज्ञापन

बक्सर.

राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में शादी समारोह में बुलायी गयी 22 वर्षीया नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. इसको लेकर सदर एसडीपीओ ने गौरव पांडेय ने प्रेसवार्ता करते हुए जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी शिवपूजन राजभर के घर शुक्रवार की रात बारात आयी थी. बारात में मनोरंजन के लिए भोजपुर क्षेत्र से एक नर्तकी को बुलाया गया था. देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा. आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने नर्तकी को जबरन उठा लिया और गांव से बाहर एक सुनसान स्थान पर स्थित बोरिंग के पास ले गये. वहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गये. शनिवार की सुबह शौच करने के लिए निकले ग्रामीणों की नजर अचेत पड़ी युवती पर पड़ी. इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की. रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ गौरव पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विशेष टीम गठित की गयी थी. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपितों की पहचान की गयी और छापेमारी कर पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि शादी समारोह में बुलाने के बाद महिला को दूसरी जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया गया है, जो अत्यंत जघन्य अपराध है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन