Buxar News : तेज धूप व गर्मी से बढ़ी लोगों की परेशानी, 41 डिग्री पर पहुंचा पारा

Updated at : 22 Apr 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News : तेज धूप व गर्मी से बढ़ी लोगों की परेशानी, 41 डिग्री पर पहुंचा पारा

तेज धूप व गर्मी के चलते लोगों को एक तरफ जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं कोरानसराय के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की आंख मिचौली का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

डुमरांव. तेज धूप व गर्मी के चलते लोगों को एक तरफ जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं कोरानसराय के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की आंख मिचौली का सामना करना पड़ रहा है. जबकि मंगलवार को तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. कोरानसराय के बिजली उपभोक्ता मोहन तिवारी, अजय तिवारी, वीर बहादुर उपाध्याय, रामदरश तिवारी, मनोज सिंह, रविशंकर उपाध्याय ने बताया कि गर्मी के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है. सुबह धूप निकलने के साथ ही लोगों की परेशानी बढ़ने लगती है. लोगों ने बताया कि इन दो तीन दिनों से गर्मी से जहां परेशानी बढ़ गयी है, जिसके कारण दिनभर तेज धूप से बचाव को लेकर लोग अपनेेे घरों के अंदर रहने को विवश हैं, तो वहीं बिजली की आंखमिचौनी का खेल भी शुरू हो गया है. बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह होते ही बिजली का आना-जाना लगा रहता है. मंगलवार को 12 बजे दिन से घंटों बिजली गुल रही, जबकि रात में भी बिजली का आना-जाना लगा रहता है, जिससे बिजली उपभोक्ताओं को गर्मी से राहत नहीं मिलती और छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्गों को भी बिजली गुल होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन