अमर शहीद सुनील सिंह की यादव के सम्मान में यादव मोड़ पर नगर परिषद कोष से बनेगा गेट : मुख्य पार्षद

नगर परिषद चौसा कार्यालय में सशक्त स्थायी समिति की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.
चौसा. नगर परिषद चौसा कार्यालय में सशक्त स्थायी समिति की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसका संचालन कार्यपालक पदाधिकार रानी कुमारी ने की. बैठक में सर्वप्रथम मुख्य पार्षद किरण देवी ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए वीर सपूत सुनील कुमार यादव की शहादत को नमन करते हुए उनके सम्मान में यादव मोड़ स्थित शहीद गेट का निर्माण नगर पंचायत कोष से कराए जाने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही आगामी गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की तैयारी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में नगर पंचायत चौसा के समग्र विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिये गये. नगर क्षेत्र के व्यावसायिक बंधुओं को व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) निर्गत करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया को सरल बनाने एवं इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया. मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता के अनुसार स्ट्रीट लाइट, गर्मी को देखते हुए आमजनों के लिए वाटर कूलर, सदस्यों की अनुशंसा पर चापाकल, विभिन्न स्थानों पर यात्री शेड, सामुदायिक शेड, सीमेंटेड कुर्सी तथा आवश्यकता के अनुसार हाई मास्ट लाइट लगाये जाने सहित अन्य विकास कार्यों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी. इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र के जीर्ण-शीर्ण नालों की मरम्मत, नालों की नियमित सफाई, स्लैब निर्माण, तथा नाली-गली से संबंधित अन्य विकास योजनाओं को भी मंजूरी दी गयी. बैठक में मुख्य पार्षद ने यह भी जानकारी दी कि मार्च 2026 तक नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा होल्डिंग टैक्स पर लगने वाली पेनल्टी ही नहीं, बल्कि ब्याज भी पूर्णतः माफ किया जायेगा. इसको लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम नागरिकों को जागरूक करने तथा कार्यालय में आकर टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में नगर पंचायत चौसा की उप मुख्य पार्षद सरिता देवी, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य ललिता देवी, आनंद कुमार रावत, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी मो अरशद हैदर नकवी एवं प्रभारी प्रधान सहायक सत्य प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




