Buxar News: घर से विद्यालय के लिए निकली किशोरी लापता

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 27 Apr 2025 9:06 PM

विज्ञापन

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

डुमरांव (बक्सर).

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है. युवती 22 अप्रैल को यह कहकर अपने घर से निकली थी कि वह डुमरांव पढ़ने के लिए स्कूल जा रही है, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने उसे अपने स्तर से ढूंढ़ने का प्रयास किया. परंतु जब कोई पता नहीं चला, तब युवती के भाई ने स्थानीय थाना में जाकर अपनी बहन के लापता होने की सूचना दी. युवती के भाई ने दिए गए आवेदन में बताया कि मेरी बहन 22 अप्रैल को सुबह घर से यह कहकर निकली थी कि वह डुमरांव स्कूल जा रही है. कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवती की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन