Buxar News: फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले में दो-दो से बराबरी पर रही बक्सर व रेवतीपुर की टीम

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 17 Apr 2025 9:59 PM

विज्ञापन

प्रखंड के राजपुर खेल मैदान में भीमराव अंबेडकर क्लब के तत्वावधान में बक्सर बनाम उत्तर प्रदेश के रेवतीपुर के बीच फुटबॉल का फाइनल मैच खेला गया

विज्ञापन

राजपुर

. प्रखंड के राजपुर खेल मैदान में भीमराव अंबेडकर क्लब के तत्वावधान में बक्सर बनाम उत्तर प्रदेश के रेवतीपुर के बीच फुटबॉल का फाइनल मैच खेला गया. जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला,मुखिया अनिल सिंह,पूर्व सीओ राकेश कुमार ने किया.संतोष कुमार निराला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कहा कि राजपुर सुदूर इलाका का क्षेत्र है. यहां के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को दिखाए.देश स्तर पर भी नाम रौशन करें.

इस प्रकार का खेल होना चाहिए.जितने व हारने वाले खिलाड़ी सम्मानजनक है.यहां के लोग प्रसंसनीय है.बदलते समय में खेल का महत्व बढ़ गया है.जिसमें खेलो इंडिया के तहत शीघ्र ही सरकार कई खेलों का आरंभ करने जा रही है.जिसमें सरकार स्टेडियम का निर्माण कर रही है.आने वाले दिनों में खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे.जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे उन्हें सरकार के तरफ से नौकरी भी मिलेगी. पूर्व सीओ राकेश कुमार ने कहा कि खेल हर व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है. हर व्यक्ति को कोई न कोई खेल जरूर खेलना चाहिए. खेलने से व्यक्ति का बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है.मुखिया अनिल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा एवं अन्य सुविधा भी दी जाएगी.खेल प्रारंभ होने से पूर्व खिलाड़ियों को खेल के सभी नियम बताए जाने के बाद रेफरी अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में खेल आरंभ किया गया. 90 मिनट के निर्धारित खेल के आरंभ होते ही रेवतीपुर की टीम ने दो गोल दागा इसके कुछ ही समय बाद बक्सर की टीम ने भी एक गोल किया. पहली पारी के समाप्त होने तक दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अपने-अपने दांवपेच का भरपूर इस्तेमाल किया.खेल मैदान खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से रोमांचकारी बना रहा.खेल को देखने के लिए क्षेत्र के आसपास के गांव से पहुंचे सैकड़ों की तादाद में लोगों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. दूसरी पारी की शुरुआत होते ही बक्सर टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 मिनट के अंदर ही एक गोल दाग दिया. इसके बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच बेहतर रोमांस होता रहा.दोनों टीम बराबरी पर होकर खेल का प्रदर्शन किया .अंत तक यथास्थिति बना रहा.पुनः समय बढ़ाकर दोनों टीम को कॉर्नर का भी समय दिया गया जिसमें दोनों टीम बराबर रही.इस दौरान आयोजक समिति के उदघोषक राजकुमार,प्रयाग पांडेय,पिंटू सिंह, कमेटी के अध्यक्ष विनोद राम, सचिव राजू कुमार प्रमोद कुमार, वंशनारायण राम, बालेश्वर राम, संजय राम के अलावा अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन