CM Nitish: बिहार में बनेगा एक और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सीएम नीतीश ने बक्सर को दिया 476 करोड़ का तोहफा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Feb 2025 6:28 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Sports Complex in Bihar: सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान शनिवार को बक्सर पहुंचे. यहां उन्होंने जिले में विकास के कामों निरिक्षण किया और कई बड़ी घोषणाएं की.

विज्ञापन

Sports Complex in Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में आज बक्सर जिले को 476.02 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी. यहां उन्होंने 73 विकासात्मक योजनओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके तहत 350.13 करोड़ रूपये की 41 योजनाओं का उद्घाटन तथा 125.89 करोड़ रूपये की 32 योजनाओं का शिलान्यास किया. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने बक्सर जिला अंतर्गत सिमरी बहुग्रामी जलापूर्ति योजना, केशवपुर का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया. इसकी लागत 202.70 करोड़ रूपये है. इस बहुग्रामी पेयजल आपूर्ति प्लांट के शुरू हो जाने से सिमरी प्रखंड के 214 वार्डों में स्थित 38780 घरों में आर्सेनिक मुक्त शुद्ध गंगा जल की आपूर्ति पेयजल के रूप में होगी.

बक्सर को क्या-क्या मिला

सीएम नीतीश ने आज बक्सर में ज्योति चौक से बक्सर गोलम्बर पथ का चौड़ीकरण, बक्सर-कोईलवर तटबंध का कालीकरण एवं सड़क निर्माण कराने की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने काँव नदी पर मलई बराज का काम, आई.टी.आई मैदान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँ संगीत महाविद्यालय की स्थापना कराने की भी घोषणा की. सीएम ने यहां राष्ट्रीय उच्च पथ-922 से बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर एवं बाजार तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण का काम, बक्सर शहर में प्रेक्षागृह का निर्माण, भोजपुर सिमरी पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण काम, बड़ी मस्जिद से सेन्ट्रल जेल तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का काम, धनसोई बाजार बाईपास पथ का काम, बक्सर के बक्सर सदर, सिमरी, चौसा, चौगाई एवं केसठ प्रखंडों में नये प्रखंड सह-अंचल कार्यालय भवनों के निर्माण कराया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जीविका दीदियों से क्या बोले सीएम

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे बिहार में जीविका दीदियां काफी अच्छा काम कर रही हैं. जब हम केंद्र में मंत्री थे तो कई जगहों पर जाकर स्वयं सहायता समूह के कामों को देखा था. बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बहुत कम थी. वर्ष 2005 में जब बिहार में हमलोगों की सरकार बनी, तब हमलोगों ने स्वयं सहायता समूहों का विस्तार करने का निर्णय लिया. इसके लिये वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर पूरे बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम शुरू किया गया. हमने ही स्वयं सहायता समूह का नाम जीविका किया और इससे जुड़ने वाली महिलाओं को जीविका दीदी कहा. उस समय की केंद्र सरकार ने हमलोगों के इस काम से प्रेरित होकर देश भर में आजीविका नाम से इसे शुरू किया. हम बिहार में जहां कहीं भी जाते हैं जीविका दीदियों से जरूर मिलते हैं. अब हमलोग बिहार के शहरी क्षेत्रों में भी जीविका समूह का गठन करा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बनने जा रहा है एक और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश का ऐलान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन