ePaper

Buxar News : समय पर बिल भुगतान पर खास छूट, बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से की अपील

Updated at : 09 Dec 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News : समय पर बिल भुगतान पर खास छूट, बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से की अपील

बिजली कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें.

विज्ञापन

बक्सर. बिजली कंपनी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें. कार्यपालक अभियंता सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि नियमित और समय पर बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की छूट और रिया यतें दी जा रही हैं, जिससे मासिक खर्च और बिजली उपयोग में संतुलन बनाये रखना आसान हो जाता है. सिंह ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि समय पर बिल भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को विशेष सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट की दर से ऊर्जा शुल्क में अतिरिक्त छूट, लगातार तीन महीने तक 2000 रुपये से अधिक बैलेंस रखने पर रिजर्व बैंक की ब्याज दर के अनुसार लाभ, समय पर भुगतान पर 1.5% की छूट, ऑनलाइन भुगतान पर 1% की अतिरिक्त छूट और ग्रामीण उपभोक्ताओं को तिमाही बिल का समय पर भुगतान करने पर 1% अतिरिक्त छूट दी जा रही है. मोबाइल एप के माध्यम से बिल भुगतान को सबसे सुविधाजनक विकल्प बताया गया है. स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ता “सुविधा एप ” के जरिए रिचार्ज, बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं. कंपनी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे स्मार्ट मीटर अपनाएं और समय पर बिल का भुगतान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ उठाएं. इससे न केवल बिजली प्रबंधन बेहतर होगा, बल्कि उपभोक्ताओं की आर्थिक बचत भी सुनिश्चित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन