Buxar News: कलशयात्रा के साथ कोरानसराय में शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

सोमवार को प्रखंड की कोरानसराय पंचायत स्थित कोरानसराय गांव में मां काली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गंगा जल शोभायात्रा निकाली गयी.
विज्ञापन
डुमरांव
. सोमवार को प्रखंड की कोरानसराय पंचायत स्थित कोरानसराय गांव में मां काली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गंगा जल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गांव के सैकड़ों महिलाएं और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया, इसकी जानकारी देते हुए समाजसेवी सरोज कुमार गोंड ने बताया कि कोरानसराय गांव में मां काली की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, आयोजन के तहत 28 अप्रैल को जल यात्रा निकाल कर यज्ञ का शुभारंभ हो गया, उन्होंने कार्यक्रम को लेकर बताया कि आज 29 अप्रैल को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश, 30 को देवी पूजन, अरणी मंथन, जलधिवास, अनाधिवास, प्रीताधिवास, पाठ हवन, 1 मई को बेदी पूजन, पाठ एवं हवन दो मई को बेदी पूजन, पाठ, नगर भ्रमण, तीन को वेदी पूजन, मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा, हवन तथा 4 मई को भंडारा के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा. जिसको लेकर यज्ञ समिति द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. सरोज कुमार गोंड ने बताया कि यज्ञ में आए श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर यज्ञ समिति के सदस्य लगे हुए हैं, उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का यह कार्यक्रम पंडित धनेश मिश्रा के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है. इस सतचंडी महायज्ञ में 29 अप्रैल से 3 मई तक अयोध्या धाम की कथावाचक किशोरी प्रज्ञा पांडेय द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










