बक्सर के केसठ में कृषि के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सात किसान सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

फोटो केसठ में किसानों को सम्मानित करते अधिकारी व प्रमुख | Prabhat Khabar Network

केसठ प्रखंड में कृषि विभाग द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले सात किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने आधुनिक खेती पर जोर दिया।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिला के केसठ प्रखंड के विभिन्न गांवों में कृषि के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सात किसानों को शनिवार को कृषि विभाग की ओर से प्रखंड परिसर में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम वर्मा ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ विजय कुमार सौरव और प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह मौजूद रहे.

आधुनिक खेती से मजबूत होगी किसानों की आर्थिक स्थिति

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कृषि क्षेत्र में किसानों की मेहनत और नवाचार की सराहना की. उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और नयी कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं. अधिकारियों ने अन्य किसानों से भी आधुनिक तरीके से खेती के साथ बागवानी को बढ़ावा देने की अपील की, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके.

केला और ड्रैगन फ्रूट समेत विभिन्न उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन

केला, सब्जी, बागवानी, ड्रैगन फ्रूट समेत अन्य कृषि उत्पादों के उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. सम्मानित किसानों में सुधीर कुमार, गोपाल उपाध्याय, कन्हैया तिवारी, पप्पू तिवारी, मदन गोप, धरनीधर सिंह और अश्विनी कुमार शामिल हैं.

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई जनप्रतिनिधि

मौके पर पूर्व मुखिया धनंजय कुमार, रितेश कुमार, बीडीसी भाई असलम, प्रफुल्ल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे. अधिकारियों ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं और आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया.


विज्ञापन
गिरिश द्विवेदी

लेखक के बारे में

By गिरिश द्विवेदी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन