बक्सर में मारुति नंदन यज्ञ व संगीतमय रामकथा का शुभारंभ, बैजनाथपुर में निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

फोटो बैजनाथपुर में कथा करती प्रज्ञा पांडेय | Prabhat Khabar Network

बैजनाथपुर के हनुमान मंदिर परिसर में पांच दिवसीय श्री मारुति नंदन यज्ञ और संगीतमय राम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। जानिए कार्यक्रम की पूरी जानकारी यहाँ।

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर के केसठ प्रखंड के बैजनाथपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार से पांच दिवसीय श्री मारुति नंदन यज्ञ एवं संगीतमय रामकथा का शुभारंभ हुआ. धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा. यज्ञ और कथा का आयोजन 19 अगस्त तक किया जाएगा. कार्यक्रम के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी और पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया.

पीले वस्त्रों में निकली भव्य कलश यात्रा

मारुति नंदन यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें पीले वस्त्र धारण कर सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला.

बनारस के कथावाचक कर रहे रामकथा का वाचन

आयोजन समिति के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रम में बनारस के हरेंद्र शास्त्री जी महाराज, जया किशोरी तिवारी एवं किशोरी प्रज्ञा पांडेय द्वारा संगीतमय रामकथा का वाचन किया जा रहा है. कथा के दौरान भजन और धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति से परिचित कराया जा रहा है.

कथा सुनने से मानव जीवन को मिलती है मुक्ति

कथा के दौरान प्रज्ञा पांडेय ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कहने और सुनने से मानव जीवन को मुक्ति का मार्ग मिलता है. उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में संयम और सदाचार को अपनाना चाहिए. धार्मिक कथाओं से व्यक्ति को जीवन जीने की सही दिशा मिलती है और मन को शांति प्राप्त होती है.

17 अगस्त तक होगी रामकथा, 18 से अखंड हरिकीर्तन

कार्यक्रम के व्यवस्थापक शिवशंकर तिवारी, अजीत तिवारी उर्फ मनु बाबा एवं शुभम तिवारी ने बताया कि संगीतमय रामकथा का आयोजन 17 अगस्त तक किया जाएगा. इसके बाद 18 अगस्त से अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा. धार्मिक आयोजन का समापन 19 अगस्त को भंडारे के साथ किया जाएगा. आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है.


विज्ञापन
गिरिश द्विवेदी

लेखक के बारे में

By गिरिश द्विवेदी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन