बक्सर: केसठ में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, महादलित बस्तियों में भी फहराया तिरंगा
फोटो केसठ में झंडोत्तोलन में शामिल प्रमुख, बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
केसठ प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
Buxar News : बक्सर जिला के केसठ प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों समेत विभिन्न कार्यालयों में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. इस दौरान राष्ट्रगान के साथ लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया.
प्रखंड कार्यालय से स्कूलों तक शान से लहराया तिरंगा
प्रखंड कार्यालय केसठ में प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह ने ध्वजारोहण किया. वहीं पीएचसी केसठ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार, पंचायत सरकार भवन केसठ में मुखिया अरविंद सिंह उर्फ गामा पहलवान और बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम ने तिरंगा फहराया.
शिक्षण संस्थानों में भी उत्साह का माहौल
यशोधरा महिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसठ में प्राचार्य डॉ. कमला कांत पांडेय, मध्य विद्यालय केसठ में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, अनुसूचित मध्य विद्यालय केसठ में प्रधानाध्यापक नसरूद्दीन अंसारी, उर्दू मध्य विद्यालय केसठ में प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी तथा प्राथमिक विद्यालय जमुआ टोला में प्रधानाध्यापक अजय कुमार विक्रांत ने ध्वजारोहण किया. विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साहपूर्वक भाग लिया.
महादलित बस्तियों में बुजुर्गों ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड की विभिन्न महादलित बस्तियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला. बस्तियों के बुजुर्गों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी के पर्व को सम्मान के साथ मनाया. कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए.
जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ विजय कुमार सौरभ, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विद्या भारती, समाजसेवी पप्पु यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मोनु तिवारी, पूर्व मुखिया धनंजय कुमार, बीडीसी भाई असलम, संजय प्रसाद, मुन्ना कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे. पूरे प्रखंड क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











