Buxar News: एसडीपीओ ने किया चक्की थाने का निरीक्षण
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

मरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी चक्की थाने का निरीक्षण किया. एसडीपीओ की निरीक्षण के दौरान थाने की पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद थे
विज्ञापन
चक्की.
डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी चक्की थाने का निरीक्षण किया. एसडीपीओ की निरीक्षण के दौरान थाने की पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद थे. एसडीपीओ ने थाने में लंबित कांडो की गहनता से अध्ययन करते हुए पुलिसिया व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान लंबित कांडो को लेकर थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस पदाधिकारीयों को अहम निर्देश दिया गया. इसके अलावा विधि व्यवस्था संधारण और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर उन्होंने कई अहम सुझाव भी दिए. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी को साफ, सफाई का भी निर्देश दिया गया. उन्होंने दिशा-निर्देश जारी करते हुए पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार करने के साथ पंजी अपडेट रखने के लिए कहा. एसडीपीओ ने शराबबंदी कांड में लंबित कांडों को लेकर हिदायत देते हुए कहां की निर्धारित समय के अंदर कांडो का निष्पादन करें. इस दौरान एसडीपीओ ने कहा कि थाने का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था से अवगत हुए. उनके द्वारा थाने में पदस्थापित सभी पुलिस कर्मियों से उसकी समस्या के बारे में भी पूछ-ताछ की गई. वहीं एसडीपीओ ने कहा कि चक्की प्रखंड के दियारा इलाके में पुलिस गश्त हर समय दुरुस्त रखना हैं क्योंकि इसी इलाके से शराब तस्कर ज्यादातर आते-जाते है. उन्होंने कहा कि शराब तस्कर और माफियाओं पर पौनी नजर रखना है. किसी भी सूरत में शराब माफिया को पनपने नहीं दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










