Buxar News: अपने अंचल की रैकिंग को 30 तक न्यूनतम लाने का राजस्व कर्मियों को मिला टास्क
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

अपर समाहर्ता कुमारी अनुपमा सिंह ने गुरुवार को राजस्व संबंधी बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की
विज्ञापन
बक्सर
. अपर समाहर्ता कुमारी अनुपमा सिंह ने गुरुवार को राजस्व संबंधी बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की . राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर रैंकिंग में सुधार लाने के लिए राजस्व संबंधी प्राथमिकता वाले कार्यों में प्रगति लाने के लिए कई बिंदुओं की समीक्षा की गयी. ऑनलाइन जमाबंदी में अंतिम लगान का विवरण दर्ज करना मिसिंग लगान के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अंचल अधिकारी, चौगाई एवं चौसा द्वारा मिसिंग लगान की समीक्षा राजस्व कर्मचारीवार किया गया है. शेष अंचल अधिकारियों द्वारा मिसिंग लगान की समीक्षा अपने अंचल अंतर्गत राजस्व कर्मचारीवार नहीं किया गया है, जो अत्यंत ही खेदजनक है.सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राजस्व से संबंधित सभी प्राथमिकता वाले कार्यों का राजस्व कर्मचारीवार समीक्षा कर प्रगति लाते हुए 30 अप्रैल तक अपने अंचल का रैंकिंग न्यूनतम लाना सुनिश्चित करेंगेे. जमाबंदी को ऑनलाईन करने की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि राजस्व कर्मचारी के स्तर से 4359, राजस्व अधिकारी के स्तर से 461 एवं अंचल अधिकारी के स्तर से 2463 ड्राफ्ट लंबित है, जो अत्यंत ही खेद जनक है. सभी संबंधित को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित ड्राफ्ट को विशेष कैम्प का संचालन कर प्रत्येक दिन संध्या 05 से 06 बजे के बीच में राजस्व कर्मचारीवार बैठक बुलाकर उसका सत्यापन करते हुए यथाशीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही बैठक का फोटोग्राफ दैनिक रूप से ग्रुप में डालना सुनिश्चित करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










