Buxar News: डॉ आंबेडकर के बताये रास्ते पर चलने का लिया गया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: डॉ आंबेडकर के बताये रास्ते पर चलने का लिया गया संकल्प

सोमवार को शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से अलग-अलग जगहों पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोंल्लास पूर्वक मनाया गया.

विज्ञापन

बक्सर

. सोमवार को शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से अलग-अलग जगहों पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोंल्लास पूर्वक मनाया गया. इस मौके पर शहर में जुलूस भी निकाला गया. बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान का शुभारंभ तथा विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के 600 लाभुकों को एकमुश्त राशि का अंतरण किया गया.

उक्त कार्यक्रम में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बक्सर जिलांतर्गत प्रभारी जिलाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया. वही इस मौके पर शहर के अंबेडकर चौक पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रभारी जिलाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया. जबकि नगर के अहिरौली में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली बक्सर के प्रांगण में संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर एवं भारत के महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती मनाई गई. विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा एवं अजय कुमार क्षेत्रीय संगठन मंत्री, उत्तर पूर्व क्षेत्र ,स्वदेशी जागरण मंच ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किए. विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आर्यभट्ट के जीवनी पर एवं उनके योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. इसी क्रम में बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय कुमार पांडे उर्फ मुन्ना पांडे, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वर्मा, सतेंद्र ओझा, पंकज उपाध्याय, निर्मला देवी समेत कई लोग उपस्थित थे. वही इस अवसर पर भाजयुमों की टीम ने सफाईकर्मी मजदूरों को सम्मानित कर मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया. इस मौके पर भाजयुमो बिहार के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश पांडेय ने, रूपेश दुबे, मुटुर यादव महेंद्र राम,सत्येंद्र पांडेय, राज प्रधान, दीपक मिश्रा,विक्की सिंह, शिवम, आशुतोष राय, बंटी पासवान, सुरेंद्र राम उपस्थित थे. जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्राचार्य-सह-अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब एक समाज सुधारक थे,वे दबे-कुचले एवं निचले स्तर के लोगों के कल्याण को भी ध्यान में रखते हुए संविधान की रचना की. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक राजेश कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, सहायक धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, मदन सिंह, राजेश कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार, चंद्रदेव सिंह, कामतानाथ तिवारी, छात्रा किरण मौर्य, देवी कुमारी, मनीषा कुमारी, रिजवाना खातून, अजमेरी खातून, गीता कुमारी, रिंकू श्रीवास्तव, अंकु पटेल इत्यादि ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला. वही बक्सर लोजपा रामविलास ने बाबा साहब अंबेडकर की 134 वीं जयंती समारोह राजपुर विधान सभा के खरहना व देवढिया भव्य तरीके से मनाई गई़ इस मौके पर डुमरांव विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह, कन्हैया सिंह ओमप्रकाश पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे. वही फाउंडेशन स्कूल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक प्रदीप मिश्रा, निदेशिका श्रीमती मोनिका दत्त, मेंटर डॉ. राजेश्वर सर, चेयरपर्सन कमरून निशा एवं साबित खिदमत फाउंडेशन से रोहतासवी सर एवं वार्ड पार्षद बबन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही. इस अवसर पर विद्यालय छात्र-छात्राओं ने डॉ. अंबेडकर के संविधान निर्माण में योगदान को नाट्य रूपांतरण, संवाद एवं मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया. इसी क्रम में सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के द्वारा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर किला मैदान से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा कर डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. जिसमें मुरारी मिश्रा, रीमा यादव, रेणू कुमारी, गुड़िया, प्रीति, वर्षा कुमारी, राजकुमार पिंटू रविदास शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन