प्लस टू हाइस्कूलों में हो रही है 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
प्लस टू हाइस्कूलों में हो रही है 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा

प्रखंड के विभिन्न प्लस टू हाइस्कूलों में शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा हो रही है. यह परीक्षा 22 दिसंबर तक चलेगी.

विज्ञापन

केसठ. प्रखंड के विभिन्न प्लस टू हाइस्कूलों में शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा हो रही है. यह परीक्षा 22 दिसंबर तक चलेगी. प्लस टू हाइस्कूल के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है. वही बुधवार को पहली पाली में अंग्रेजी एवं दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा हुई. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न प्लस टू हाई स्कूलों से लगभग चार सौ से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे है. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सभी छात्राओं को शामिल होना अनिवार्य है. परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं का 12वीं में नामांकन नहीं हो पायेगा. यह परीक्षा बिहार बोर्ड के निर्देश पर एमआर शीट पर हो रही है. बोर्ड के निर्देश पर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन