Buxar News: पंप ऑपरेटरों को तीन वर्षो से नही मिला है मानदेय
Author Raviranjan kumar singh
Updated:
विज्ञापन

गंगा का शुद्ध पेयजल घरों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गांवों में निर्मित जल मीनार पर पंप ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति कार्य एजेंसी एवियन प्लानर कंपनी द्वारा की गयी है
विज्ञापन
सिमरी
. गंगा का शुद्ध पेयजल घरों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गांवों में निर्मित जल मीनार पर पंप ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति कार्य एजेंसी एवियन प्लानर कंपनी द्वारा की गयी है. लेकिन पंप ऑपरेटरों का मानदेय भुगतान तीन वर्षो से बाधित है. जिस वजह से पंप ऑपरेटरों में रोष व्याप्त है. मानदेय भुगतान नहीं होने से पंप ऑपरेटर भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं. पंप ऑपरेटर शुक्रवार को बहुग्रामीण जलापूर्ति केंद्र केशोपुर पहुंच कर एवियन कंपनी के प्रबंधन को ज्ञापन सौंप कर मानदेय भुगतान की मांग किया है. ऑपरेटरों का कहना है कि हमलोग तीन वर्षो से विभिन्न गांवों में निर्मित जल मीनार पर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है.लेकिन अब तक हमलोग का मानदेय भुगतान नहीं किया गया .ऑपरेटरों ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए अविलंब मानदेय भुगतान की मांग किया है. ऑपरेटर कृष्णकांत मिश्रा ने कहा की यदि एक सप्ताह मे मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो जलापूर्ति ठप कर सभी ऑपरेटर हड़ताल पर चले जाएंगें. ज्ञापन सौंपने वालों में नीरज मिश्र, संजीत तिवारी,प्रविन्द्र सिंह,अभय राय, राजू ठाकुर, विकास पाण्डेय सहित अन्य ऑपरेटर शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










