पंडालों में बिराजमान हुईं मां सरस्वती, पूजनोत्सव की तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन
पंडालों में बिराजमान हुईं मां सरस्वती, पूजनोत्सव की तैयारियां पूरी

विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की आराधना को लेकर शहर समेत जिले भर में उत्सवी माहौल बन गया है.

विज्ञापन

बक्सर. विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की आराधना को लेकर शहर समेत जिले भर में उत्सवी माहौल बन गया है. पूजनोत्सव को लेकर मां सरस्वती की प्रतिमाएं गुरुवार को पंडालों में विराजमान हो गयी. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुक्रवार को मां शारदे की प्रतिमा के पट खोले जायेंगे. तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए देर रात समिति के सदस्य व्यस्त रहे. माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मां शारदे की आराधना की जाती है. इसे वसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है. पूजा के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक जगह-जगह आकर्षक पंडाल बनाये गये हैं. जिसमें मूर्तिकारों के यहां से ले जाकर प्रतिमाओं को स्थापित किया गया. इस अवसर पर सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. सरस्वती पूजा को लेकर डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त जिला आदेश के माध्यम से दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रही है. सोशल मीडिया की भी निगाहबानी की जा रही है, ताकि विधि-व्यवस्था को लेकर कोई समस्या उत्पन्न न हो सके. सभी थानाध्यक्षों को अधिनस्थ क्षेत्रों के पूजा पंडालों का भ्रमण कर जायजा लेने के निर्देश दिये गये हैं. सरस्वती पूजा की खरीदारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गए थे. पंडालों की सजावट के लिए फूल, झालर व लाइट तथा पूजा के लिए फूल, धूप व अन्य सामानों की खरीदारी की गई. इसके चलते दुकानों में देर रात तक भीड़ लगी रही. मिष्ठान्न व फलों की भी जमकर बिक्री हुई. जिससे दुकानदार पूरे दिन व्यस्त रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन