Buxar News: तीन दिनों के विशेष अभियान में 146 आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: तीन दिनों के विशेष अभियान में 146 आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा

जिले में अपराध व अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है

विज्ञापन

बक्सर. जिले में अपराध व अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है. इसके तहत अपराधियों की धर-पकड़ से लेकर वारंट का निष्पादन एवं वाहन जांच से लेकर शराब तस्करों पर चोट शामिल हैं. पुलस कप्तान शुभम आर्य के सख्त निर्देश पर चल रहे अभियान का असर भी दिखाई दे रहा है. उसी रणनीति के तहत पुलिस द्वारा तीन दिनों तक विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें पुलिस को भारी सफलता मिली. 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चले उक्त अभियान के तहत कुल 146 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. जिसमें विभिन्न तरह के कांडों में वांछित 72 एवं 64 वारंटी शामिल हैं. जबकि कुल इश्तेहार में 07 एवं कुर्की में 03 अभियुक्त हैं. जिले में 12 कुर्की व तामिला, 429 वारंट एवं 75 इश्तेहार का निष्पादन किया गया है. इसी तरह अपराध नियंत्रण एवं यातायात सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए वाहन जांच अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा 9,27,500 रुपये जुर्माना की वसूली की गई है. गिरफ्तारी मामले में थाना का प्रदर्शनगिरफ्तारी के मामले में राजपुर थाना सबसे अव्वल है. क्योंकि राजपुर थाना की पुलिस को12 आरोपितों की गिरफ्तारी में सफलता मिली है. इनमें कांडों के 06 व वारंट के 06 आरोपी हैं. इसी तरह टाउन थाना द्वारा कांड में 04 व वारंट में 08, इटाढ़ी थाना द्वारा कांड में 06 व वारंट में 04, मुफ्फसिल थाना द्वारा कांड में 10 व वारंट में 02, औद्योगिक पुलिस द्वारा कांड व वारंट में 04-04, धनसोईं द्वारा कांड में 06 व वारंट में 01 तथा नया भोजपुर द्वारा कांड में 05 व वारंट में 07 गिरफ्तारियां हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन