पीएम मोदी की सभा आज, प्रशासनिक तैयारियां पूरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

क्सर की धरती पर तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन शनिवार को होने जा रहा है. अहिरौली में एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के जनसमर्थन में होने वाली सभा को लेकर तीन वॉटर प्रूफ भव्य पंडाल बनाये गये हैं
विज्ञापन
बक्सर. बक्सर की धरती पर तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन शनिवार को होने जा रहा है. अहिरौली में एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के जनसमर्थन में होने वाली सभा को लेकर तीन वॉटर प्रूफ भव्य पंडाल बनाये गये हैं. कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को आइजी सुरक्षा समेत जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, एसपी, डीएसपी, एसडीओ समेत तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी पूरे दिन डंटे रहे. बीजेपी के शाहाबाद क्षेत्र के प्रभारी डॉ अशोक भट्ट ने कहा कि अभेद सुरक्षा के बीच पीएम की सभा में तकरीबन एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. वीआइपी, वीवीआइपी, मीडिया गैलरी समेत महिलाओं के लिए अलग से गैलरी बनाया गया है. सभा स्थल के पीछे तीन हेलीपैड बनाया गया है. उन्होंने बताया कि हेलीपैड पर पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करने को लेकर भी व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा जर्मन हैंगर, ग्रीन रूम समेत प्रशासनिक अधिकारियों के लिये कई काॅटेज भी बनाया गया है. जबकि सभा स्थल पर कई सीसीटीवी कैमरा भी लगाये गये हैं. जबकि पीएम की भाषण सुनने के लिए स्क्रीन टीवी भी लगाये गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










