Buxar News: कुंभ से लौट रहे लोगों की गाड़ी पेड़ से टकरायी
Updated at : 22 Feb 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन

Buxar News: चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी.
विज्ञापन
चौसा
. शनिवार की अहले सुबह महाकुंभ स्नान कर प्रयागराज से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की एक स्कॉर्पियो प्रखंड क्षेत्र के चौसा-मोहनियां हाइवे पर महावीर स्थान के पास चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, हादसे में सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहे. जबकि चालक सहित दो लोग हल्की रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शनिवार की अहले सुबह करीब 5:00 बजे अचानक एक तेज आवाज सुनायी दी. जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा चुकी थी और उसमें सवार लोग चोटिल थे. स्थानीय लोगों और पीछे आ रही श्रद्धालुओं की एक अन्य गाड़ी की मदद से घायलों को तुरंत पास के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया.उक्त स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे. दो पुरुष, दो महिलाएं, एक बच्चा और चालक. सभी यात्री बक्सर के इटाढ़ी क्षेत्र के निवासी थे और एक दिन पहले महाकुंभ स्नान के लिए गए थे. राजपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना सुबह 10 बजे गश्ती दल से मिली. पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर घायलों की स्थिति की जानकारी जुटा रही है और यह भी देख रही है कि उनका इलाज कहां चल रहा है. हालाँकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




