सड़क पर जलजमाव से पलटा पिकअप
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

सहियार-डुमरी पथ पर एकौना गांव में सड़क पर जमा है घरों से निकलनेवाला पानी
विज्ञापन
सिमरी.
जलजमाव और जर्जर सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है. मंगलवार को सड़क पर जलजमाव के कारण एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया. हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि सहियार-डुमरी पथ पर एकौना गांव में सड़क पर जलजमाव आमजनों के लिए नासूर बन गया है. इस रास्ते से राहगीर आवागमन करना बंद कर दिये हैं. सड़क पर तीन से चार फुट ऊंचा जलजमाव होने के कारण यह सड़क हादसों का केंद्र बन चुकी है. बताया जा रहा है कि एक पिकअप टेंट का सामान लेने जा रहा था. पिकअप ज्योहीं एकौना गांव में सड़क पर हो रहे जलजमाव स्थल पर पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया. पिकअप को पलटता देख ग्रामीणों का भीड़ इकठ्ठा हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिस वजह से विगत कई वर्षों से सड़क पर जलजमाव है, लेकिन प्रशासन मौन है. जलजमाव के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










