Buxar News: अधिवक्ताओं के लिए लंबित योजनाओं की हुई शुरुआत

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 18 Apr 2025 9:58 PM

विज्ञापन

बक्सर संघ से जुड़ें अधिवक्ताओं के लिए गुड फ्राइडे खुशी का दिन रहा जहां वर्षों से लंबित उनकी कई मांगों पर मुहर लग गया

विज्ञापन

बक्सर कोर्ट.

बक्सर संघ से जुड़ें अधिवक्ताओं के लिए गुड फ्राइडे खुशी का दिन रहा जहां वर्षों से लंबित उनकी कई मांगों पर मुहर लग गया. हालांकि शुक्रवार छुट्टी का दिन था लेकिन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह के नेतृत्व में नारियल फोड़ कर नाली निर्माण का शिलान्यास किया गया. बताते चले की बरसात के दिनों में न्यायालय परिसर में जल जमाव की बड़ी समस्या कई वर्षों से देखने को मिल रही थी तथा इसे लेकर अधिवक्ताओं द्वारा बार-बार जल निकासी की व्यवस्था के लिए आवाज बुलंद किया जाता किया गया था. नगर परिषद के सहयोग से न्यायालय परिसर के पूर्वी एवं पश्चिमी चारदीवारी से सटे नाली निर्माण की शुरुआत की गयी. इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के वेलफेयर के लिए सभी लंबित मामलों को जल्द पूरा करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है तथा अनुमोदन प्राप्त होने के साथ ही उस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इस संबंध में महासचिव बिंदेश्वरी प्रसाद पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने बताया कि महिला एवं पुरुष अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण ,एटीएम पोस्ट ऑफिस ,कैंटीन एवं एडवोकेट हाल के निर्माण के संबंध में प्रक्रिया अंतिम दौर में है तथा माननीय उच्च न्यायालय से अनुमोदन प्राप्त होने के साथ ही उसे शुरू कर दिया जाएगा ,उन्होंने कहा कि महिला अधिवक्ताओं के लिए हाजत के बगल में शौचालय निर्माण एवं पुरुष अधिवक्ताओं के लिए रिकॉर्ड रूम के पास जगह चिन्हित किया गया है, साथ ही कैंटीन, पोस्ट ऑफिस और एटीएम के अलावे अधिवक्ताओं के बैठने के लिए एक बड़े हॉल के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है .इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 6 अमित शर्मा ,अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि निमतुल्लाह फरीदी, वार्ड पार्षद मिथिलेश सिंह, श्रवण तिवारी, संतोष दुबे, राजीव कुमार आदि कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन