भीषण गर्मी के कारण सदर अस्पताल में बढ़ने लगे डायरिया, सिरदर्द और उल्टी-दस्त के मरीज

तापमान में वृद्धि होने से जिले के लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ा है. गर्मी के कारण एक तरफ लोगों की परेशानी बढ़ी है.
तापमान के प्रभाव से बचने के लिए लोग बरतें सावधानियां : जिले में तापमान अपने सबाब पर है. तापमान पिछले तीन दिनों से 41 एवं 44 डिग्री के बीच पहुंच गया है. जनजीवन के साथ जीव जंतु एवं पक्षियों तक परेशान है. हीट वेब से अभी जिले को छुटकारा मिलता नहीं दिख रहा है. पछुआ हवा के साथ हीट वेव का लगातार बने रहने की ही संभावना जताया जा रहा है. घरों में पंखे की हवा भी राहत नहीं दे पा रहा है. जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. थोड़ी भी लापरवाही से लू लगने की संभावना कायम हो गई है. मौसम में हुए बदलाव से तरह-तरह के बीमारियों का खतरा बना हुआ है. गर्मी से बचने के लिए चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कई सलाह दी है. उन्होंने लोगों को घरेलू उपाय बताकर लू से बचाव करने की सलाह दिया है. इसके साथ ही बताया कि सर्दी, जुकाम के साथ चर्म रोग के मरीजों में वृद्धि हुई है. उन्होंने लोगों को बचाव के उपाय सुझाया है.
लू से बचने के लिए इन उपायों का करें पालनधूप में नंगे पांव नहीं चलने, धूप में जाने से कुछ समय पहले ही एसी या कुलर वाले स्थान को छोड़ दें.
गर्मी में अधिक पसीना निकलता है जिसकी अनुपात बनाये रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए.
प्रतिदिन कम से कम पांच से छह लीटर तो पानी अवश्य ही पीना चाहिए.धूप और गर्मी में बाहर से आकर तुरंत पानी पीने से बचें.
गर्मियों में गाढ़े रंगीन मोटे कपड़ों की अपेक्षा हल्के और सफेद जैसे हल्के रंगों के कपड़ों को पहनें.पाचन क्रिया बनाये रखने के लिए तेल मसाले वाले भोजन से बचे.
गर्मी के दिनों में पुदीना, आम का रस, गन्ना, नींबू, जीरा काला नमक का शर्बत का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद है.गर्मियों के मौसम से एसिडिटी, अपचन, पेट खराब, डिहाइड्रेशन समेत बीमारी से निपटने के लिए ओआरएस का घोल अथवा नमक-चीनी-पानी का घोल बनाकर आधा घंटा के अंतराल पर लें.
गर्मी में खीरा, तरबूज, खरबूज, ककड़ी मौसमी फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है.गर्मी में मच्छरदानी का जरूर उपयोग करे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




